रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रानी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने रेल मंत्री को सौपा ज्ञापन
PALI SIROHI ONLINE
रानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रानी भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत ने रेल मंत्री को सौपा ज्ञापन
नगराज वैष्णव
रानी। भारतीय जनता पार्टी रानी शहर मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत के नेतृत्व में रेल मंत्री भारत सरकार एवं रेल सेवा बोर्ड नई दिल्ली को ज्ञापन प्रेषित कर रानी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि रानी रेलवे स्टेशन जिला पाली का प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। क्षेत्र के नागरिक व्यापार, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक कार्यों हेतु गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब तथा देश के अन्य राज्यों में आवागमन करते हैं।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मुंबई जाने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का रानी स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से सुमेरपुर, सांडेराव, बाली, फालना, जवाई बांध एवं पिंडवाड़ा क्षेत्र के यात्री भी रानी स्टेशन से यात्रा करते हैं। इसके बावजूद कई प्रीमियम एवं लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ रही है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत ने मांग की कि जनहित एवं यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्न ट्रेनों का रानी रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाए—
गरीब रथ एक्सप्रेस – 12215 / 12216
बांद्रा–बाड़मेर एक्सप्रेस – 21903 / 21904
आगरा फोर्ट–बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस – 22965 / 22966
भगत की कोठी–बेवास एक्सप्रेस – 22991 / 22992
हिसार–सिकंदराबाद एक्सप्रेस – 22737 / 22738
जयपुर–दानापुर एक्सप्रेस – 22663 / 22664
दिल्ली–पालीताना एक्सप्रेस – 20937 / 20938
भगत की कोठी–बेंगलुरु एक्सप्रेस – 16533 / 16534
योगनगरी ऋषिकेश–तिरुवनंतपुरम हमसफर एक्सप्रेस – 22497 / 22498
पटना–साबरमती एक्सप्रेस – 19107 / 19108
दुरंतो सुपरफास्ट एक्सप्रेस – 22451 / 22452
ज्ञापन में आशा व्यक्त की गई कि यात्र

