• May 23, 2026

गरासिया समाज वं भील समाज का ग्रीष्म कालीन सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर-गरासिया समाज एवं भील समाज का ग्रीष्म कालीन सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मामाजी स्टेडियम सरलियाखेड़ा तहसील रेवदर जिला सिरोही में क्रिकेट रेवदर ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष कैलाश गरासिया एवं स्थानीय ग्राम सरलिया खेड़ा क्रिकेट ग्राम कमेटी अध्यक्ष पिंगला राम गरासिया की अध्यक्षता में उनके देख रेख में किया गया

क्रिकेट प्रतियोगिता में गरासिया समाज एवं भील के राजस्थान एवं गुजरात के युवा खिलाड़ियों की कुल 36 टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता के उदघाटन कार्यक्रम में में मुख्य अतिथि गरासिया समाज के जिला कोषाध्यक्ष भावाराम गरासिया विशिष्ट अतिथि स्थानीय ग्राम सरलियाखेड़ा के ग्राम पटेल सोमाराम रेवदर ब्लॉक कोषाध्यक्ष लक्ष्मण भाई अमरा भाई के आतिथ्य में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित किया गया

गरासिया समाज एवं भील समाज के सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिदिन क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी छुपी हुई प्रतिभा निखारते हुए जीत हार के परिणाम को स्वीकार करते हुए अन्तिम परिणाम हासिल करते हुए क्रिकेट प्रतियोगिता में ढोलीया गुजरात टीम विजेता रही एवं उपविजेता रेड़वकला ब्लॉक आबूरोड  रही

समापन समारोह में मुख्य अतिथि गरासिया गलाराम गरासिया कर्मचारी संग राष्ट्रीय सचिव विशिष्ट अतिथि संतोष रेड़वकला विशिष्ट अतिथि भेराराम व्याख्याता सरलिया जेलाराम पटेल , सुखाराम रेवकला लक्ष्मण, रविकुमार के आतिथ्य में आयोजन किया गया

क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पारितोषिक राशि देकर सम्मानित किया गया इस प्रतियोगिता में चामुंडा  म्यूजिक ऑर्गन मास्टर रमेश कुमार ने ट्रॉफी की व्यवस्था की गई

प्रतिभागिता में सुखाराम सोमता राम सुरेश भगा राम नो गोवाराम पुनाराम पटेल गलबाराम झालमाराम देवाराम श्रवण,थावरा राम धर्मा राम जी चिनाराम हंसा राम सूरमाराम मुगलाराम रमेश भाई संता राम हरिराम पर क्रिकेट प्रतियोगिता में 540 खिलाड़ियों ने भाग किया प्रतियोगिता में अधिक संख्या में लोग दर्शक के रूप में उपस्थित रहे समाज में खेल क्षेत्र में युवा प्रगति कर रहा है

प्रतियोगिता के  अवसर पर गरासिया समाज के जिला कोषाध्यक्ष भावाराम गरासिया एडवोकेट आबूरोड ने सभी सम्मानित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्रेरित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं सभी युवा साथियों को संबोधित करते हुए आपराधिक गतिविधि मामलो से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा राष्ट्रीय सचिव गला राम गरासिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

जिला अध्यक्ष रविकुमार सभी को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलते हुए संफल आयोजन किया गया स्थानीय ग्राम सरलियाखेड़ा के व्याख्याता भेराराम गरासिया ने क्रिकेट प्रतिभागिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों एवं आयोजन कमेटी को एवं समापन कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों एवं दर्शकों को क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी उद्बोधन देते हुए धन्यवाद अर्पित करते हुए सभी का आभार प्रकट हुए सभी खिलाड़ियों का शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए हर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया,

You cannot copy content of this page