बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने चामुंडेरी रघुनाथपुरा अंडर ब्रिज को ओवर ब्रिज बनाने को लेकर रेल मंत्री को दिया ज्ञापन
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के ग्राम चामुण्डेरी राणावतान एवं रघुनाथपुरा मे ऑवर ब्रिज के संबध मे बाली विधायक पुष्वेन्द्र सिंह रानावतं ने अंडर ब्रिज को ओवर ब्रिज बनाने को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को दिया ज्ञापन, गोरतलब है कि नानां के निकट चामुंडेरी अंडर ब्रिज में जल भराव की समस्या समाधान को लेकर चामुंडेरी सरपँच प्रसासक जसवंत राज मेवाडा, पूर्व सरपँच डॉक्टर महावीर सिंह राणावत, बंशीलाल मेवाडा, रमेश भाई माली, दलपत सिंह चौहान,ताराचंद भाटी, रामपुर सरपंच कैलाश गरासिया,आमलिया सरपंच प्रतिनिधि रतन मीणा,लुन्दारा सरपंच जवाराराम मीणा,समाजसेवी नाहर सिंह,लालपुरा सरपंच प्रतिनिधि कपूराराम मीणा,कोठार सरपंच प्रतिनिधि थाना राम प्रजापत,नाना पूर्व सरपंच संगीता गरासिया,मौहन सिंह मेफावत सेरु सिंह हरिसिंह प्रवक्ता, कैलाश कुमावत, रणजीत सिंह मेफावत हिराभाई पटेल, भवर सिंह चौहान, चारु दत्त , नाना भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रवण देवासी आमलिया सहित 1 दर्जन प्रशंसाको के हस्ताक्षरों का ज्ञापन विधायक पुष्वेन्द्र सिंह राणावतं को दिया था आज विधायक ने रेल मंत्री को ज्ञापन देकर मुद्दे को उठाया, अब देखना होगा रेल मंत्री 6 बार जीते बीजेपी विधायक की माग को स्वीकार कर ग्रामीणों को कब ओवर ब्रिज का तोहफा देते है
बाली विधायक ने ज्ञापन में लिखा कि विधासभा क्षेत्र बाली के ग्राम चामुण्डेरी राणावतान मे रेलवे विभाग द्वारा अण्डर ब्रिज बनाया गया है। उक्त रेलवे अण्डर ब्रिज मे पानी भर जाने के बाद इसमे आवागमन असभंव हो जाता है। उक्त अण्डर ब्रिज से चामुण्डेरी राणावातन, वेलार, मालनु, लुन्दाडा, लालपुरा, चिमनपुरा, मालदर, हिरोला, सिवेरा, झाडोली से जुडा हुआ है। साथ हि उक्त अण्डर ब्रिज मुख्य राष्ट्रीय मार्ग संख्या 08 से सीधा जुडा हुआ है।
अण्डर ब्रिज से चामुण्डेरी राणावातन मे पानी भर जाने से भारी वाहनो को लगभग 50 किलोमीटर घुम कर आना पडता है।
इसी प्रकार ग्राम रघुनाथपुरा मे स्थित अण्डर ब्रिज मुख्य राष्ट्रीय मार्ग संख्या 08 को जोडता है। उक्त दोनो अण्डर ब्रिज मे पानी भर जाने के बाद आवाजाही बाधित हो जाती है।
विधायक ने ज्ञापन में निवेदन किया कि अण्डर ब्रिज से चामुण्डेरी राणावातन एवं अण्डर ब्रिज रघुनाथपुरा मे ऑवर ब्रिज निर्माण करवाने की व्यवस्था करावे ताकि आमजन को सुविधा मिल सके


