• May 22, 2026

मारवाड़ जक्शन-कार कैम्पर में टक्कर, सात घायलः गाड़ियों के आगे का हिस्सा बिखरा, पांच घायलों को इलाज के लिए लाए पाली

PALI SIROHI ONLINE

पाली-कार और बोलेरो कैम्पर की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के आगे का हिस्सा बुरी तरह से बिखर गया।

मामला पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन-जाडन रोड पर शुक्रवार दोपहर हुआ। हादसे में घायल पांच लोगों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जबकि दो घायलों को मारवाड़ जंक्शन के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

बोलेरो ने सामने से आ रही कार को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो कैम्पर सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार गीता देवी, गोलाराम पुत्र चिमनाराम, प्रकाश पुत्र भंवरलाल सहित सात जने घायल हो गए। दो घायलों को मारवाड़ जंक्शन और पांच घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर घायलों के परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों को संभाला। इस हादसे में दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

You cannot copy content of this page