• May 22, 2026

सड़क पर गिरा पेड़, हादसा टलाःआमजन का आवागमन हुआ बाधित, मौके पर मची अफरा तफरी

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड शहर के कुम्हार मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। यह घटना अंबिका टिंबर के पास पीपलेश्वर महादेव मंदिर के निकट हुई। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मौके पर मची अफरा तफरी

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पेड़ गिरने के दौरान आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पास में खड़ा एक टेम्पो भी बाल-बाल बच गया और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। इस अचानक हुई घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आवागमन हुआ बाधित

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह घटना व्यस्त समय में होती तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, जिसे हटाने का काम जारी है।

You cannot copy content of this page