• May 21, 2026

जालोर में दो कार्रवाई में ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: 16 हजार कैश भी बरामद, दोनों बदमाशों को दबिश देकर पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बागरा थाना पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक और 16,600 रुपए नकद जब्त किए, जबकि बिशनगढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 3.21 ग्राम एमडी मादक पदार्थ बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।बागरा में स्मैक और नकदी बरामद

पुलिस थाना बागरा की टीम ने 20 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी गणपतलाल (43) निवासी बागरा को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक और बिक्री से प्राप्त 16,600 रुपए नकद बरामद किए। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

बिशनगढ़ में 3.21 ग्राम एमडी मिली

वहीं पुलिस थाना बिशनगढ़ की टीम ने 19 मई 2026 को सरहद रटुजा क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी सोहनलाल (38) को गिरफ्तार किया गया।

उसके कब्जे से 3.21 ग्राम एमडी मादक पदार्थ बरामद किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

दोनों कार्रवाई मोटाराम गोदारा के निर्देशन और गौतम जैन के सुपरविजन में की गईं। पुलिस ने बताया कि जिले में मादकपदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page