आमलिया वोलकैम इंडस्ट्री के बाहर चल रहा धरना आठवें दिन खत्म, श्रमिको की सभी मांगो पर बनी सहमती
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल
बाली उपखंड के आमलिया गांव स्थित वोलकेम इंडस्ट्रीज (फैक्ट्री) के बाहर श्रमिकों का आठ दिन से चल रहा धरना-प्रदर्शन आज आदिवासी नेताओ जनप्रतिनिधियों व फेक्ट्री प्रसासक के बीच श्रमिक भविष्य निधि (पीएफ) और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर सहमती बनने पर धरना समाप्त हुआ।
वोलकेम प्राईवेट लिमिटेड श्रमिक संध आमलिया व फेक्टरी प्रसासक के बीच इन निम्न बिंदुओं पर बनी सहमती
- आमलिया में कार्यरत समस्त ठेका श्रमिकों का नियमानुसार PF कटौती कर वेतन का भुगतान देय होगा।
- कार्य स्थल पर कर्मचारियों के लिये शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहेगी।
- श्रमिकों के लिये कार्य स्थल पर धूप से बचाव हेतु उचित व्यवस्था की जावेगी, साथ में यह भी यह ध्यान रखा जायेगा कि व्यवस्था के अन्तर्गत गाडीयों के आवा-जाही में कोई अवरोध उत्पन्न न हो।
- कार्य के दौरान किसी श्रमिक के अस्वस्थ होने पर पुर्व की भाँती कारखाने में प्राथमिक उपचार केन्द्र से दवाई उपलब्ध कराई जावेगी एवं आवश्यकतानुसार कार्य स्थल से अस्पताल एवं उसके घर तक छोडने के लिये एम्बुलेंस एवं साथ में एक महिला श्रमिक रहेगी।
- श्रमिको के खाना खाने के लिये उचित स्थान की व्यवस्था एवं वहा पर पखें की व्यवस्था की जायेगी ।
- राज्य सरकार द्वारा निर्धारित वेतन का भुगतान पुर्व की भाँति देय होगा एवं भविष्य में राज्य सरकार द्वारा जो भी बढौत्तरी होगी उस दर से भुगतान देय होगा।
- समस्त ठेकेदार श्रमिकों को भविष्य में 8.33% के दर से बोनस का भुगतान देय होगा।
- सोर्टिंग कार्य में चार बकेट पर 7 की जगह पर 8 श्रमिक लगेगे।
- एटी प्लाट में सफाई कार्य के लिए महिला श्रमिक नही लगेगी।
- कंपनी में कार्य की अधिकता एवं आवश्यकता नुसार ठेका श्रमिकों के समूह में से प्रतिवर्ष 10 श्रमिको का कार्ड बनवाया जायेगा।
- महिला श्रमिक के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
- श्रमिक कार्य पर अपनी उपस्थिति 20 दिवस से ज्यादा सूनिश्चित करेंगे।
- श्रमिक अपनी उत्पादकता में 2% की वृद्धि सूनिश्चित करेंगे।
- समस्त ठेका श्रमिकों का वेतन वितरण बैंक खाते के माध्यम से करवाया जायेगा।
- कन्टेनर खाली करवाने हेतु 8 लेबर सुनिश्चित करगें।
व 50 KG बैग महिला श्रमिको द्वारा भरा एवं शिलाई की जावेगी लेकिन ट्रक में 50 किलो का बैग महिला श्रमिक ट्रक में लोड नहीं करेगी। फैक्ट्री प्रसासक के साथ सहमती के दौरान रामपूरा सरपंच प्रसासक कैलाश गरासिया, गौतम ऋषि मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष और आमलिया प्रसासक प्रतिनिधि रतनलाल मीणा,ठण्डीबेरी प्रसासक केसाराम गरासिया, बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष श्रवण देवासी, अध्यक्ष पत्थर गढ़ाई मजदूर संगठन सोहनलाल,समाजसेवी शंकर लाल ठंडी बेरी,महेंद्र मालेरा,तलसाराम ठंडी बेरी व विभिन्न महिला श्रमिक नेता और विभिन्न जनप्रतिनिधि ओर बड़ी संख्या में श्रमिक माता बहने पुरुष मौजूद रहे।

