*रानी भाजपा कार्यालय में आज शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की गई*
PALI SIROHI ONLINE
*रानी भाजपा कार्यालय में आज शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की गई
नगराज वैष्णव
रानी – भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत सानिध्य मे आज रानी शहर की सफाई व्यवस्था एवं रोड लाईट सम्बन्धित शिकायत के सन्दर्भ में जनसुनवाई की गई जिसमे विभिन्न वार्डों की समस्याओं के लिए रानी के आम नागरिकों ने भाजपा कार्यलय मे जनसुनवाई मे पहुंचकर ज्ञापन दिया ।
जिस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत ने सभी कि समस्या सुनकर जल्दी से जल्दी समस्या का समाधान करने को कहा। जनसुनवाई मे पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष डालचंद चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव मंडल संयोजक दिनेश जैन मुकेश राठौड़ इंद्र सिंह राजपुरोहित पवन मेवाडा घीसुलाल चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

