भीमाणा व उपला भीमाणा ग्राम पंचायतों में धरती आभा शिविर का हुआ आयोजन
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के उपला भीमाणा में शिविर प्रभारी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र बागोरिया ओर भीमाणा ग्राम में सहायक अभियंता भंवरलाल पिंडेल की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ शिविर हुआ आयोजित
शिविर में जनजातीय क्षेत्रों के अंतिम छोर तक के नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्रदान किया गया शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति और आय प्रमाण-पत्र, पीएम जन धन खाते, और उज्ज्वला योजना से संबंधित आवेदन मौके पर ही स्वीकार किए गए ।पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं (जैसे- पीएम आवास योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना) से सीधे तौर पर जोड़ा।शिविरों में स्वास्थ्य जांच, पोषण सेवाएं, कृषि सुविधाओं और बैंक सेवाओं के लिए एकल-खिड़की काउंटर स्थापित किए गए।
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र बागोरिया ने बताया कि आदिवासी-बहुल गांवों में 5 करोड़ से अधिक आदिवासियों के समग्र विकास के लिए यह
अभियान संचालित है।
शिविर में उपला भीमाणा सरपंच सीमा देवी, भीमाणा सरपंच गुजरी देवी गरासिया, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष नेकाराम गरासिया, समाज सेवी दीपाराम गरासिया ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।

