भीमाणा चिकित्सालय का ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ वागोरिया ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के आदिवासी बाहुल्य भीमाणा राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय का बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने किया आक्ष्मीक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने कार्मिक उपस्तिथि रजिस्टर की जांच कर निशुल्क दवाई वितरण ओर ओपीडी संबंधी जानकारी भीमाणा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी जय किशन मीणा से ली।
गर्मी के मौषम को देखते हुए चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा अनुसार पंखे कूलर के साथ शीतल शुद्ध पेयजल की व्यवस्था बनाए रखने के साथ चिकित्सालय प्रांगण में स्वच्छसा की बात कही
बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया ने चिकित्सा अधिकारी डॉ जयकिशन मीणा सहित सभी कार्मिकों को ड्यूटी पर तैनात मिलने पर उनकी कार्यशैली की सराहना भी की


