रानी रेलवे स्टेशन का डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया औचक निरीक्षण
PALI SIROHI ONLINE
रानी रेलवे स्टेशन का डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया औचक निरीक्षण
नगराज वैष्णव
रानी रेलवे स्टेशन पर डीआरएम राजू भूतड़ा ने औचक निरीक्षण कर स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 पर मंथर गति से चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रानी मेन बाजार साइड में बन रहे शौचालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने पूरे रेलवे स्टेशन परिसर का ऊपर से नीचे तक निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जांच की। स्टेशन के बाहर चल रही पेंटिंग कार्य को भी देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआरएम ने मुसाफिर खाने के दोनों कमरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित ठंडे पानी की प्याऊ का निरीक्षण करते हुए नीचे बह रहे पानी की उचित निकासी एवं व्यवस्थित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
डीआरएम राजू भूतड़ा अपनी इलेक्ट्रिक रेल बस से रानी स्टेशन पहुंचे। उनके साथ रेलवे के कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद रहे, जो निरीक्षण के दौरान एक-दूसरे को दिशा-निर्देश देते नजर आए। मौजीराम . व भोपसिह फालना भी रहे उपस्थित !
