• March 17, 2026

पाली-टायर फटने से निजी बस डिवाइडर पर चढ़ी, मच गई अफरा-तफरी

PALI SIROHI ONLINE

रायपुर/मारवाड़-रायपुर मारवाड़ . क्षेत्र के झूठा केपास सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी बस का टायर फटने से बस असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार बस बर से पाली की ओर जा रही थी। इसी दौरान झूठा गांव के निकटअचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस डिवाइडर पर चढ़ गई।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। वहीं बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों की मदद से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

About The Author

You cannot copy content of this page