• May 20, 2026

सरकारी स्कूलों में 502 बेंचों का होगा वितरण, “आओ गांव चलें” अभियान को मिलेगा बल

PALI SIROHI ONLINE

सरकारी स्कूलों में 502 बेंचों का होगा वितरण, “आओ गांव चलें” अभियान को मिलेगा बल

नगराज वैष्णव
रानी। पाली जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी के निर्देशन में संचालित “आओ गांव चलें” अभियान के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। अभियान के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 502 बेंचों का वितरण किया जाएगा।
यह बेंच वितरण समाजसेवी पुष्पा राजेन्द्र करणावत गाँव घनला एवं शिल्पा राहुल करणावत गाँव गुंदोज के सहयोग से किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य छोटे बच्चों को बेहतर बैठने की सुविधा उपलब्ध करवाना तथा विद्यालयों में अध्ययन का वातावरण सुदृढ़ बनाना है।


ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयास शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।

You cannot copy content of this page