• May 20, 2026

मां-बेटे पर हमला करने वाले गिरफ्त से बाहरः कार से टक्कर मारकर किया था घायल; जालोर एसपी से कार्रवाई की मांग

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के भाद्राजून थाना क्षेत्र के भोरड़ा गांव में एक मां-बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं।

आहोर के भोरड़ा निवासी पीड़िता दिलीप पुत्र शेराराम ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि 3 मई 2026 की शाम करीब साढ़े पांच बजे पीड़ित अपनी मां के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

रास्ते में कुछ लोगों ने कार से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और जान से मारने की नीयत से हमला किया। आरोप है कि हमलावरों के पास लाठियां और कुल्हाड़ी थी, जिससे पीड़ित और उसकी मां को गंभीर चोटें आईं।पीड़ित ने बताया कि मामले में पहले भी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों पर पहले भी मारपीट के मामले दर्ज बताए गए हैं।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की राजनीतिक पकड़ के कारण पुलिस कार्रवाई में देरी हो रही है, जिससे परिवार में डर का माहौल है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page