• May 19, 2026

रानी-वैष्णव समाज कांठा मंडल श्री बालाजी मंदिर मेवी कला में तृतीय वर्षगांठ महोत्सव वैष्णव समाज बंधुओं की उपस्थिति में हर्षोल्लास से मनाया गया।

PALI SIROHI ONLINE

वैष्णव समाज कांठा मंडल श्री बालाजी मंदिर मेवी कला में तृतीय वर्षगांठ महोत्सव वैष्णव समाज बंधुओं  की उपस्थिति में हर्षोल्लास से मनाया गया।

नगराज वैष्णव

रानी- मेवी कला दिनांक 17 मई 2026 को भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। एवं दिनांक 18 मई  को ध्वजा कार्यक्रम सहित महाप्रसादी का आयोजन रखा गया।
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमान केसाराम जी चौधरी के  मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत खिंवाड़ा के प्रशासक श्रीमान श्रीपाल जी वैष्णव व  प्रशासक श्रीमती रेखा देवी एवं प्रशासक श्रीमती मूमल देवी सहित श्री बालाजी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्रीमान राजू दास जी वैष्णव खिंवाड़ा की अध्यक्षता में कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।


श्री बालाजी मंदिर पर  ध्वजा का कार्यक्रम श्रीमान श्रीपाल जी वैष्णव पुत्र श्री कन्हैया लाल जी वैष्णव खिंवाड़ा की तरफ से ध्वजा चढ़ाई गई।प्रात: वैदिक मंत्रोच्चार व ढोल नंगाड़ो के साथ आरती कर ध्वजा चढ़ाई गई। विधायक श्रीमान केसाराम जी चौधरी ने क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत 10 लाख  रुपए की लागत से निर्मित श्री बालाजी मंदिर प्रांगण पर टीन शेड फर्श सहित निर्माणकार्य का लोकार्पण किया गया।उपस्थित समाज बंधुओ ने माला और साफा पहनकर विधायक श्रीमान केसाराम जी का स्वागत व  अभिनंदन किया


सभी समाज बंधुओं ने विधायक महोदय के आभार जताया।
तत्पश्चात सभी समाज बंधुओ की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समाज के गणमान्य, बुजुर्गों और समाज की युवा पीढ़ी ने सर्व समिति से खिंवाड़ा के श्री श्रीपाल जी वैष्णव को श्री बालाजी मंदिर मेवी कला का अध्यक्ष मनोनीत  किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री श्रीपाल जी वैष्णव ने सभी को साथ लेकर चलकर और विकास कार्यों सहित  विभिन्न प्रकार के समाज हित में सामाजिक कार्यों को करने का आश्वासन दिया।वर्ष 2027 में  विद्यार्थियों के लिए प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की गई।

पूर्व अध्यक्ष श्री राजूदास जी पुत्र श्री नारायण दासजी खिंवाड़ा का कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों सहित माला साफा पहनकर सम्मान किया गया।वर्ष 2026 के संपूर्ण मेले के लाभार्थी परिवार श्री बद्री दासजी पुत्र श्री राजूदास जी व राहुल कुमार पुत्र श्री बद्री दासजी वैष्णव निम्बावत परिवार का समाज बंधुओं ने स्वागत सत्कार किया।वर्ष 2027 के मेले के लाभार्थीयों को माला पहनाकर सम्मान किया गया।समाज के श्री बंशीदासजी पानोता व श्री श्रीपाल जी वैष्णव खिंवाड़ा और श्री राजुदास जी वैष्णव प्रत्येक ने कमरा बनाने की घोषणा की।मंदिर स्थल पर भामाशाहों द्वारा हाल निर्माण के लिए घोषणा की। महाप्रसादी के बाद कार्यक्रम का समापन किया।


कार्यक्रम मे ओगड़ दास जी खारची,  खिमदास जी जोजावर, श्रवण दास ज़ी जोजावर, ढगल दास जी पनोता, भंवरदास जी जोजावर, कपूरदास जी सिवास सेकड़ो समाज के गणमान्य उपस्थित हुए संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्री आर डी वैष्णव पाली ने किया।

You cannot copy content of this page