• May 18, 2026

नरेन्द्र सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांगः शिवगंज थाने का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही/शिवगंज तहसील के पोसालिया कस्बे में सोमवार को चिन्टू सिंह उर्फ नरेन्द्र सिंह देवड़ा की मेल मुखाण पर राजपूत समाज के लोग एकत्र हुए। इस दौरान समाज बंधुओं ने नरेन्द्र सिंह हत्याकांड के आठ दिन बाद भी किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया।

उपस्थित समाज बंधुओं ने चर्चा के बाद निर्णय लिया कि पुलिस को हत्यारों को पकड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। यह समय सीमा 26 मई को समाप्त हो रही है।

समाज ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस 26 मई तक सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने और वारदात में प्रयुक्त वाहन को बरामद करने में विफल रहती है, तो 28 मई को दोपहर 12 बजे शिवगंज पुलिस थाने का घेराव किया जाएगा। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

समाज ने स्पष्ट किया कि इस प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

You cannot copy content of this page