• May 18, 2026

आबू रोड-नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में आरोपी पिंटाराम गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक वृत आबूपर्वत के सुपरविजन में प्रदीप डागा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नाबालिग पीडिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पिन्टाराम को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः-दिनांक 08.05.2026 को परिवादी ने रिपोर्ट दी कि मैं मेरे परिवार सहित पाण्डुरी में रहता हूँ। मेरे साथ मेरी पोती रहती है जो दिन में बकरिया चराने जाती है जिसके साथ आरोपी पिन्टाराम ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया, जिससे नाबालिग पीडिता गर्भवती हो गयी है। जिस पर प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में आरोपी की तलाश शुरू की गई। प्रकरण में आरोपी व उसका पूरा परिवार जो टाकिंया के रहने वाले थे तथा पिछले दो साल से पाण्डुरी में अस्थाई निवास कर रहे थे, जो यहां से बाद घटना के यहां से भाग गये थे, जिस पर आरोपी की तलाश हेतु उसके गांव टांकिया में पता किया गया तो वहां पर आरोपी के घर पर कोई रहना नहीं पाया गया है तत्पश्चात मुखबिर मामूर कर आज दिनांक 18.05.2026 को आरोपी को सरूपगंज से दस्तयाब कर प्रकरण में पुछताछ की जाकर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी से अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-पिन्टाराम पुत्र सुरीया उर्फ सुराराम जाति गमेती भील आयु 20 साल पैशा मजदुरी निवासी थला फली उपला टांकिया दोयतरा पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही हाल-पाण्डुरी, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही।

पुलिस टीम
1 प्रदीप डागा निपु, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर
2 भेराराम कानि 204 पुलिस थाना आबूरोड सदर
3 दिनेश कुमार कानि 533 पुलिस थाना आबूरोड सदर
4बृजभूषण कानि 985 पुलिस थाना आबूरोड सदर
5 दिनेश कुमार कानि 807 पुलिस थाना सरूपगंज

You cannot copy content of this page