प्रजापति कुंभकार समिति की बैठक में नरेश प्रजापत सचिव नियुक्त
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में प्रजापति कुंभकार सेवा समिति की बैठक ब्रह्माकुमारीज मानसरोवर परिसर में हुई। जिला अध्यक्ष दिनेश डाक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में KPL-2026 की चतुर्थ डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता, समाज उत्थान, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और भामाशाह सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत मां सरिया देवी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। KPL अध्यक्ष मगन प्रजापत ने समाजबंधुओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि KPL का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट रखते हुए युवाओं को खेलों से जोड़ना है। इस दौरान समाज हित, संगठन की मजबूती और आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई।समाज के पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों ने समाज उत्थान के लिए विभिन्न सुझाव दिए। ब्रह्मकुमारीज संस्था के पदाधिकारियों ने कुम्हार समाज की विशेषताओं, संस्कारों और वर्तमान समय में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश भी दिया।
नई कार्यकारिणी में नरेश प्रजापत सचिव नियुक्त
बैठक में जिला अध्यक्ष दिनेश डाक और KPL अध्यक्ष मगन प्रजापत द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नरेश प्रजापत को सचिव, सुरेश कुंडलवाल (सिरोही) को कोषाध्यक्ष, भरत कुवड़िया (सरूपगंज) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ललित मारोटिया (कानोदर) को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
खेल मैदानों पर हुई चर्चा
आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विभिन्न खेल मैदानों पर भी चर्चा हुई। इनमें मकावल, मावल डाक, राजगढ़, मंडावा सिरोही, अरविंद पवेलियन सिरोही, आबूरोड रेलवे ग्राउंड और कोदरला स्कूल ग्राउंड शामिल हैं। मैदान की तैयारियों की जिम्मेदारी कमलेश और प्रहलाद घोड़ेला कोजरा को सौंपी गई।प्रतियोगिता में होगी 16 टीमें
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि KPL-4 प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें शामिल होंगी। इसके अलावा, 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की चार विशेष टीमों को भी शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि युवा प्रतिभाओं को मंच मिल सके।
समाजजनों ने इस बड़े आयोजन को भामाशाहों के सहयोग के बिना असंभव बताया। इसके लिए विभिन्न तहसीलों में सदस्यों की जिम्मेदारियां तय कर भामाशाहों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।24 मई को होगी अगली बैठक बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 24 मई रविवार को सुबह कोदरला में होगी, जिसमें ग्राउंड एवं प्रतियोगिता की तिथि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।
इस अवसर पर पूर्व कोषाध्यक्ष ताराराम कुवाड़िया, पुनाराम, ईश्वर उकेश, कमलेश, प्रहलाद, प्रभुराम, राहुल, दशरथ, छगनलाल, अनिल, दलपत, हरिश, प्रदीप, अविनाश, पंकज, भेरूलाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
