• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

होटल में चल रहा था देह व्यापार,तीन लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं,पुलिस ने भेजा बोगस ग्राहक तो होटल में मच गया हड़कंप,

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 18, 2026
in Local
0
होटल में चल रहा था देह व्यापार,तीन लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं,पुलिस ने भेजा बोगस ग्राहक तो होटल में मच गया हड़कंप,

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

बांसवाड़ा। गढ़ी थाना क्षेत्र के मोर गांव स्थित एक हाईवे होटल में देह व्यापार और अवैध शराब परोसने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गढ़ी थाना पुलिस और जिला विशेष शाखा (डीएसबी) की संयुक्त टीम ने होटल में दबिश देकर तीन युवतियों, तीन व्यक्तियों और होटल संचालक गुलाबसिंह को मौके से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।गढ़ी थाना उप निरीक्षक प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर होटल में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान होटल से 19 बीयर की बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार इससे पहले भी पिछले कई साल में इसी होटल में अवैध शराब से जुड़े कई मामले पकड़े जा चुके हैं।

हर बार कार्रवाई होने के बावजूद होटल संचालक ने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं और यहां कथित रूप से देह व्यापार का नेटवर्क भी संचालित होने लगा।बोगस ग्राहक भेजने से खुला मामला पुलिस के अनुसार देह व्यापार की लगातार शिकायतें मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष योजना बनाई गई। पुलिस को पहले कई बार सूचना मिली थी, लेकिन मौके से ठोस सबूत नहीं मिलने के कारण कार्रवाई पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने एक बोगस ग्राहक को पैसे देकर होटल भेजा। पुलिस ने पहले से नोटों के नंबर दर्ज कर लिए थे। बोगस ग्राहक ने होटल संचालक से सौदा तय कर वही नोट दिए, जिससे पूरे मामले की पुष्टि हो गई।

तीन अन्य भी मौके से गिरफ्तार


इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। वहीं तीन अन्य व्यक्तियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उप अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि होटल संचालक और कुछ दलालों की मिलीभगत से कस्बे में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है तथा मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। होटल के रिकॉर्ड और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है

Previous Post

पिंडवाड़ा-वरली में जमीनी विवाद में बड़े भाई की हत्या: छोटे भाई ने लाठी से वार किया, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल; आरोपी हिरासत में

Next Post

प्रजापति कुंभकार समिति की बैठक में नरेश प्रजापत सचिव नियुक्त

Next Post
प्रजापति कुंभकार समिति की बैठक में नरेश प्रजापत सचिव नियुक्त

प्रजापति कुंभकार समिति की बैठक में नरेश प्रजापत सचिव नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page