• May 18, 2026

न्यायिक मजिस्ट्रेट के विदाई समारोह का आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

न्यायिक मजिस्ट्रेट के विदाई समारोह का आयोजन

नगराज वैष्णव
देसूरी न्यायालय परिसर में न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू चौधरी के प्रमोशन एवं एसीजेएम जोधपुर स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति देसूरी के पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी एवं संतोष कुमारी द्वारा किया गया।
समारोह में न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू चौधरी का माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू चौधरी का प्रमोशन होकर एसीजेएम न्यायालय जोधपुर में स्थानांतरण हुआ है, जिस पर न्यायालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

You cannot copy content of this page