• May 18, 2026

स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौतः काम पर जाते समय मारी टक्कर, ड्राइवर के खिलाफ भाई ने दी रिपोर्ट

PALI SIROHI ONLINE

डूंगरपुर-डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह काम पर जाते समय एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने उसे टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान उदयपुर जिले के खेरवाड़ा तहसील के मौतली निवासी बद्री (21) पुत्र सोमेश्वर डामोर के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 6 बजे अपने घर से श्रीनाथ कॉलोनी पालवाड़ा की ओर पैदल जा रहा था।

मृतक के भाई ने स्कार्पियो ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दी श्रीनाथ कॉलोनी के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में बद्री के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। मृतक के भाई राजू डामोर ने सदर थाने में स्कार्पियो ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page