• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड हाईवे पर दो बाइक भिड़ीं, दो गंभीर घायलः हायर सेंटर रेफर किए, रॉन्ग साइड से आ रही थी बाइक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के निकट चंद्रावती नेशनल हाईवे पर रविवार रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 10:15 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमरनाथजी की ओर से एक मोटरसाइकिल हाईवे पर गलत दिशा में आ रही थी। इसकी सामने से अमीरगढ़ की ओर जा रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

सड़क पर गिरे बाइक सवार

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस ने घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की पहचान जाम्बूड़ी निवासी नानाराम और निचला बंध, अमीरगढ़ (गुजरात) निवासी दिनेश के रूप में हुई है। उप जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य में सहयोग किया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

Previous Post

जालोर-लव-जिहाद की आशंका को लेकर हंगामाः युवक और एक नाबालिग लड़की हिरासत में, लड़की को माता-पिता को सौंपा

Next Post

18 साल की युवती गायबः बेटी के साथ बाजार गई विवाहिता नहीं लौटी घर, एक महिला भी हो गई लापता

Next Post

18 साल की युवती गायबः बेटी के साथ बाजार गई विवाहिता नहीं लौटी घर, एक महिला भी हो गई लापता

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page