• May 17, 2026

लुंदाड़ा में श्री पिरानाथ जी महाराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

PALI SIROHI ONLINE

लुंदाड़ा में श्री पिरानाथ जी महाराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

बाली उपखंड के लुंदाड़ा ग्राम में श्री पिरानाथ जी महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आज श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर गांव में धार्मिक माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु लुंदाड़ा ग्राम पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों एवं दानदाताओं के पहुंचने का सिलसिला भी लगातार जारी है। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है तथा आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गायक कलाकार संत कन्हैयालाल एंड पार्टी कोसेलाव द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजन संध्या के बाद महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।

ग्रामीणों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

You cannot copy content of this page