• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पति-पत्नी ने खाया जहर, महिला की मौतः पास में रोता रहा बेटा, आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी; युवक की हालत गंभीर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0
पति-पत्नी ने खाया जहर, महिला की मौतः पास में रोता रहा बेटा, आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी; युवक की हालत गंभीर

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में एक दंपती ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है। जब पड़ोसियों ने दोपहर 12 बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो वे घर में जाकर देखा, पति-पत्नी दोनों बेहोश पड़े थे। दोनों के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था।

पास में ही एक साल का बेटा रो रहा था। दोनों को पावटा सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पति का एमडीएम हॉस्पिटल में इलाज जारी है। यह घटना पुलिस थाना माता का मदेरणा कॉलोनी की है।

पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

माता का थान एसएचओ मोहम्मद शफीक खान ने बताया मदेरणा कॉलोनी निवासी मोहम्मद इमरान (30) और उसकी पत्नी नेहा परवीन (28) के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी विवाद के चलते दोनों ने केमिकल का सेवन कर लिया।

जब आस-पड़ोस के लोगों को इसकी भनक लगी, तो वे आनन-फानन में दोनों को पावटा सैटेलाइट अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पत्नी नेहा परवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति इमरान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।अकेला रहता था परिवार, पुलिस के लिए भी बनी पहेली

पूरा मामला पुलिस के लिए असमंजस का कारण बना हुआ है। दरअसल, जानकारी के अनुसार नेहा परवीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। करीब चार साल पहले उसकी शादी जोधपुर निवासी मोहम्मद इमरान से हुई थी। दोनों का एक साल का छोटा बेटा भी है।

यह परिवार मदेरणा कॉलोनी में अकेला ही रहता था। पुलिस को घटना की सूचना दोनों को हॉस्पिटल ले जाने के बाद मिली। तब पुलिस टीम हॉस्पिटल पहुंची। इसके बाद पुलिस पड़ोसियों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, पुलिस को पति इमरान के होश में आने का इंतजार है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक और स्पष्ट वजह सामने आ सके। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Previous Post

बड़ी बहन के बाद छोटी से भी गैंगरेप,  बड़ी ने सुसाइड किया, फिर परेशान छोटी बहन ने भी जहर खाया

Next Post

ट्रक ने स्कूटी सवार मैनेजर को कुचला, मौत: 100 फीट तक घसीटा; टायर के नीचे दबे तड़प रहे युवक को छोड़कर भागा ड्राइवर

Next Post
ट्रक ने स्कूटी सवार मैनेजर को कुचला, मौत: 100 फीट तक घसीटा; टायर के नीचे दबे तड़प रहे युवक को छोड़कर भागा ड्राइवर

ट्रक ने स्कूटी सवार मैनेजर को कुचला, मौत: 100 फीट तक घसीटा; टायर के नीचे दबे तड़प रहे युवक को छोड़कर भागा ड्राइवर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page