• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मारवाड़ जक्शन/ विधालयों के कम्प्युटर सेट, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सामग्री चोरी करने वाली गैंग के विरूद्ध पुलिस की बडी कार्यवाही

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली- मोनिका सेन I.P.S. जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10.05.2026 की रात्रि को गांव अखावास में राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय में अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के मैन गेट व कमरों के ताले तोड़कर कम्प्यूटर उपकरण, सीसीटीवी कैमरे व अन्य सामग्री चुराकर ले गये। चोरी की वारदात को गम्भीरता से लेते हुए उक्त वारदात को अतिशीघ्र सरसब्ज करने हेतु  जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम उप अधीक्षक पुलिस वृत सोजत के निर्देशन में राजेन्द्र खदाव नि.पु. थानाधिकारी मारवाड़ जंक्शन के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गठित टीमों द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए अथक प्रयास किये गये।

गठित टीमों द्वारा गांव अखावास, लोलावास, सीनला, खारडी, बिजलीयावास, जोड, दुदौड़, भैसाणा, सोजत रोड, हेमलियावास, कलां व कस्बा मारवाड़ जंक्शन के आने जाने वाले रास्तों का पर तकनीकी सोर्स व घटनास्थल के आस-पास लोगों तथा अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पुछताछ की जाकर उन पर निगरानी रखी गई व तकनीकी तंत्र को विकसित किया जाकर मुखबिरान को सक्रिय किये गये। गठित टीम को तकनीकी सोर्स व मुखबिरान से 1. पलवीर पुत्र सोहनलाल उम्र 28 साल निवासी जिनेन्द्र विहार के पीछे, मारवाड़ जंक्शन पुलिस मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली व 02 विधि से संघर्षरत बालकों की संदिग्ध गतिविधियां प्रतित हुई जिस पर गठित टीमों द्वारा बड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए संदिग्धान 1. पलवीर पुत्र सोहनलाल उम्र 28 साल निवासी जिनेन्द्र विहार के पीछे, मारवाड़ जंक्शन पुलिस मारवाड़ जंक्शन, जिला पाली व 02 विधि से संघर्षरत बालकों को दस्तयाब किया गया तथा दस्तयाब किया जाकर प्रकरण में तीनों संदिग्धान से गहनतापूर्वक तकनीकी आधार व मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गई तो आरोपी पलवीर तथा विधी से संघर्षरत बालकों द्वारा नकबजनी की वारदातों को स्वीकार्य करने पर प्रकरण संख्या 115 दिनांक 11.05.2026 धारा 331 (4), 305 (ई) बीएनएस पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन में दिनांक 15.05.2026 को आरोपी पलवीर को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में माल मशरूका बरामदगी के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन द्वारा किया जा रहा हैं।

घटना का विवरण- दिनांक 11.05.2026 को प्रार्थी  इंसाफ मोहम्मद पुत्र  फकरुदीन जाति मुसलमानउम्र 57 साल पैशा नौकरी निवासी माली मौहल्ला मारवाड जंक्शन Ps मारवाड जंक्शन जिला पाली ने उप. थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि विधालय राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय अखावास में दिनांक 10. 05.2026 रविवार को अज्ञात चोरों द्वारा विधालय के समस्त कमरों एवं ऑफिस के एवं रसाई घर के एवं दोनों मैन गेट/मिनी गेट के लॉक / ताले तोडकर सम्पूर्ण विधालय से निम्न/सामग्री को चोरी की गई जिसकी सूचना सम्पुर्ण स्टॉफ मय संस्थाप्रधान को दिनांक 11.05.2026 को प्रातः 7.00 पर विधालय आने पर प्राप्त हुई। विधालय में हुई चोरी सामग्री को रिपोर्ट निम्नानुसार है (i) गैस टंकी भरी हुई स० 02 (ii) लेपटॉप HP स०1 (iii) साइस किट सम्पूर्ण (iv) प्रिन्टर Epson LCE 1 (अ) प्रिन्टर Samsung स०-1 (vi) Mice पेटी आहूजा स०-1 (vii) अक्षय पेटिका राशि (लगभग 15000/-) (viii) गैस भट्टी -1 (i) सम्पूर्ण कैमरा सिस्टम (6 कैमरे, LCD, DVR, Set) (•) प्रत्येक कमरे के लॉकस -9 (i) सम्पूर्ण खेल सामग्री (ii) MDM गैहूं 100 Kg. दूध 6 Kg, दाल, तेल, विकास (iii) फाइल, रजिस्टर (iv) कुर्सीया-7 (v) खेल सामग्री (vi) Geo WiFi (vii) Saving Code Pen Drive (viii) टेबल पंखा (नं.) Cashbook चैक बुक अस्त व्यस्त की गई।पुलिस अनुसंधान एवं खुलासाः घटना की सुचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन की टीमतुरन्त मौके पर पहुंची व घटनास्थल का सुक्ष्म निरीक्षण किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक महोदया, जिला पाली के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला पाली व वृताधिकारी महोदय, वृत सोजत के निकट सुपरविजन में विशेष टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा तकनीकी सोर्स, मुखबिर सुचना, संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों का गहन परीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल व आसपास के गावों में लगातार निगरानी रखकर संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ की गई।

तरीका वारदात गिरफ्तार आरोपीयो में से एक आरोपी पलवीर कम्प्युटर सेन्टर चलाता हैं। जो कम्प्युटर रिपयेरिंग की जानकारी रखता हैं। जिसने कई स्कुलों में कम्प्युटर रिपेयर का कार्य किया हैं। जिससे आरोपी के मन में लालच उत्पन्न हुआ इसके बाद आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर इन स्कूलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को दस्तयाब कर गहन पुछताछ की गई। जिसमें आरापीयों ने वारदात करना स्वीकार किया।

कार्यवाही पुलिस मुख्य टीम
1. राजेन्द्र खदाव नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन ।
2. अरविन्द सिंह सउनि पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन।
3.जयराम मुआ. 473 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन।
4. मदन सिंह कानि. 779 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन आसूचना अधिकारी (विशेष भुमिका)
5. नवीन कुमार कानि. 1025 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन।
6. रामनिवास कानि. 301 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन।
7 सुनील कानि. 1629 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन। (विशेष भुमिका)
8. धर्मेन्द्र सिंह कानि. 1829 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन।
9.सुरेश चन्द कानि. 902 पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन।

गिरफ्तार मुलजिमानो का नाम पता :-
01 पलवीर पुत्र सोहनलाल उम्र 28 साल निवासी जिनेन्द्र विहार के पीछे, मारवाड़ जंक्शन पुलिस मा.जं. जिला पाली।
02 विधि से संघर्षरत बालक निरूद्ध

पुलिस टीम का सराहनीय भुमिका पुलिस थाना की टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से सरकारी स्कूलों में चोरी जैसी गंभीर वारदातों का खुलासा होने पर क्षेत्र के आमजन ने राहत महसूस की है। उच्च अधिकारीयों द्वारा पुलिस टीम की मेहनत व सर्तकता व उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।

Previous Post

केनपुरा के निकट बाइक हादशा, चाचोड़ी के युवक के सीने में घुसा हैंडल, दिखने लगा हार्ट, हड्डियां तक फंस गई थी

Next Post

जालोर-पावापुरी में आचार्य ने मुमुक्षु हर्षित को प्रदान किया दीक्षा का मुर्हुत

Next Post
जालोर-पावापुरी में आचार्य ने मुमुक्षु हर्षित को प्रदान किया दीक्षा का मुर्हुत

जालोर-पावापुरी में आचार्य ने मुमुक्षु हर्षित को प्रदान किया दीक्षा का मुर्हुत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page