• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

विधायक समाराम गरासिया ने निकाली साइकिल यात्राः पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अपील

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-आबू-पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने शनिवार को पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को वैश्विक संकट और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

यात्रा के दौरान, विधायक समाराम गरासिया ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया और आमजन से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।विधायक ने यह भी कहा कि आसपास के दैनिक कार्यों के लिए साइकिल का अधिक से अधिक प्रयोग कर पर्यावरण संरक्षण और देश को विश्व स्तर पर मजबूती प्रदान करने में अपनी भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर विधायक ने बताया कि साइकिल का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह ईंधन की बचत और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं और आमजन से इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Previous Post

अजारी ग्राम में सिलेंडर में आग से महिला झुलसीः हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर, खाना बनाते समय हुआ हादसा

Next Post

भीमाना के खेतों में लगी आग, फसल जलकर खाकः तेज हवा के कारण तेजी से फैली, आधे घंटे बाद पहुंची दमकल ने पाया काबू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page