खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित
PALI SIROHI ONLINE
खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने एवं संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना अध्यक्ष हितेश कुमार की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह जी डोटासरा के अनुमोदन पर पाली जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने नगर की कार्यकारणी की घोषणा की गई ।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान,हेमाराम चौधरी,दिलीप सिंह भाटी,नरेश,रतनलाल देवासी,मोहनलाल मेघवाल व महासचिव पद पर दिलीप मीणा,सलीम कुरैशी,सुभाष गहलोत,नीता शर्मा,प्रवीण गुर्जर व संगठन महासचिव पद पर जुगल दादिस व सचिव पद पर पोखर राम माली,मांगीलाल भटनागर,विक्रम सिंह सांखला,सुरेश दमानी,बाबूलाल मालवीय,मुकेश कुमार चंदेल,रमेश कुमार,भरत पारंगी,सुरेश कुमार हीरागर व भूराराम प्रवक्ता पद पर एडवोकेट विक्रमादित्य सिंह राजपुरोहित व सोशल मीडिया प्रभारी इरफान खान व कार्यकारी सदस्य अर्जुन कुमार,दिलीप चौधरी,मोहम्मद आसिफ,रंजीत कंडारा,मयंक चौहान,कालूराम सेन,राजकुमार त्रिवेदी को कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया
नगर अध्यक्ष हितेश कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने हेतु सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं जनआंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।


