• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

उधना-शकूरबस्ती-उधना 2 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाएं चलेंगी: 22 मई से होगी शुरुआत; चित्तौड़गढ़, मदार और जयपुर स्टेशन पर होगा ठहराव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उधना और शकूरबस्ती के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन विशेष रेलसेवाओं का संचालन मई 2026 में किया जाएगा, जिससे राजस्थान, गुजरात और दिल्ली रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09113 उधना-शकूरबस्तीस्पेशल 22 मई 2026, शुक्रवार को उधना से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09114 शकूरबस्ती-उधना स्पेशल 25 मई 2026, सोमवार को रात 12:50 बजे शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 2:10 बजे उधना पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, मदार और जयपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 18 द्वितीय शयनयान, 2 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे।

दूसरी स्पेशल ट्रेन भी 22 मई से होगी संचालित

रेलवे द्वारा शुरू की जा रही दूसरी विशेष रेलसेवा गाड़ी संख्या 09115 उधना-शकूरबस्ती स्पेशल होगी। यह ट्रेन 22 मई 2026 को उधना से दोपहर 1:55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09116 शकूरबस्ती-उधना स्पेशल 24 मई 2026, रविवार को रात 11:30 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी और अगले दिन रात 9:00 बजे उधना पहुंचेगी।अजमेर और रेवाड़ी समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

दूसरी स्पेशल रेलसेवा भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर और रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में भी कुल 22 डिब्बों की व्यवस्था की गई है, जिनमें 18 द्वितीय शयनयान, 2 सामान्य श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल रहेंगे।

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को मिलेगा फायदा

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे गुजरात, राजस्थान और दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी।

Previous Post

बड़गांव में दुकान से सोने की अंगूठी चुराते गिरफ्तारः दिनदहाड़े वारदात करने वाली गैंग का सदस्य रंगे हाथ पकड़ा गया

Next Post

आबू रोड में युवक पर चाकू से हमलाः मोबाइल-पैसे लूटे, गंभीर घायल सिरोही रेफर

Next Post
आबू रोड में युवक पर चाकू से हमलाः मोबाइल-पैसे लूटे, गंभीर घायल सिरोही रेफर

आबू रोड में युवक पर चाकू से हमलाः मोबाइल-पैसे लूटे, गंभीर घायल सिरोही रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page