चामुंडेरी ग्राम में श्री मारू कुमावत सेवा संस्थान का प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित, केबिनेट मंत्री कुमावत व विधायक राणावत ने भी की शिरकत
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बेडा। चामुंडेरी ग्राम में श्री मारू कुमावत सेवा संस्थान के प्रतिभावान सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने होनहार विद्यार्थियों का किया सम्मान , समारोह में केबिनेट मंत्री, बाली विधायक के अलावा पूर्व जिला महामंत्री प्रताप सिंह भाटी ओर हर्येश सिंह भाटी का भी माला साफ़ा पहनाकर स्वागत हुआ।
कार्यक्रम में आठ गांवों का प्रथम स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह चामुंडेरी में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में नाणा, आमलिया, चामुंडेरी, भंदर, सेंदला, बेड़ा, भाटूंद और बलवना गांवों से सैकड़ों की संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के होनहार विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में कुमावत समाज के आठ ग्रामो के समाजबंधु दानदाता जनप्रतिनिधि युवा माता बहनो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।



