• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से, विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रानी में मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से, विजेता टीम को ₹51 हजार का पुरस्कार, धर्मवीर मैदान में होगा आयोजन

नगराज वैष्णव
रानी। मेघवाल शिक्षण संस्था रानी एवं श्री मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्था शाखा रानी/वरकाणा के संयुक्त तत्वावधान में मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 16 मई से 20 मई 2026 तक धर्मवीर मैदान, रानी में किया जाएगा।

प्रतियोगिता को लेकर समाज एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹51,000, उपविजेता को ₹21,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹11,000 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 16 मई को शाम 6 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ जंक्शन विधायक केसराम चौधरी एवं एसडीएम शिवा जोशी उपस्थित रहेंगी।
इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी भी समारोह में शिरकत करेंगे।

प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 20 मई को रात्रि 8 बजे रखा गया है। आयोजन के दौरान प्रतिदिन रात्रिकालीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न टीमें भाग लेंगी।

आयोजकों ने समाजबंधुओं, युवाओं एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Previous Post

11 बहनों के इकलौते भाई हर्षित लेंगे दीक्षाः आचार्यश्री ने पावापुरी में दिया मुहूर्त, बग्गी में बैठाकर निकाला जुलूस

Next Post

DNT समाज का जेल भरो आंदोलन, 10% रिजर्वेशन की मांग, कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र; 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव

Next Post
DNT समाज का जेल भरो आंदोलन, 10% रिजर्वेशन की मांग, कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र; 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव

DNT समाज का जेल भरो आंदोलन, 10% रिजर्वेशन की मांग, कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र; 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page