• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सलूंबर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तारः 10 बाइक बरामद, राजस्थान-गुजरात में करते थे चोरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0
सलूंबर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तारः 10 बाइक बरामद, राजस्थान-गुजरात में करते थे चोरी

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-सलूंबर जिले के परसाद थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 10 बाइकें बरामद की गई हैं। बरामद की गई बाइकों में परसाद थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बाइक भी शामिल है।

गिरोह गुजरात, उदयपुर और सलूंबर क्षेत्र से भी बाइकें चुराता था। पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को राजपूत मोहल्ले में एक घर के आंगन से एक बाइक चोरी हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

आरोपियों की निशानदेही पर 10 और बाइकें बरामद,

मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लालुराम उर्फ ललित पुत्र रमेश मीणा, निवासी सरूपाल खेरिया फला और विजय पुत्र होमेश मीणा, निवासी परसाद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 और बाइकें बरामद की गईं।

पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से बाइकें चुराने की बात कबूल की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी के कई मामलों में शामिल रहे हैं और विभिन्न थानों में उनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है, ताकि और भी खुलासे हो सकें।

Previous Post

मिनी ट्रक में घुसी कार, दो की मौतः ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला, देर रात अंबेरी पुलिया के पास हादसा

Next Post

पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

Next Post
पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page