• May 14, 2026

पाली-रामासनी सादवान मैं बच्चे का मिला शव,शव पर चोट के निशान,शव की हुई शिनाख्त

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

सोजत-पाली जिले में 12 साल के बच्चे का शव मिला। मासूम की गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था। वहीं उसकी बॉडी पर कई जगह चोट के निशान थे। बच्चे के पैर और हाथ बंधे हुए थे। बच्चे की तलाश करते हुए परिजन पहुंचे तो तालाब के किनारे बच्चे की डेडबॉडी पड़ी थी। परिजनों का कहना है कि बच्चे की हत्या की गई है।

मर्डर की सूचना पर सोजत पुलिस उप अधीक्षक रतनाराम देवासी और शिवपुरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना सोजत के शिवपुरा थाना क्षेत्र के रामासनी सांदवान गांव की गुरुवार देर शाम की है। बच्चे की पहचान आरिफ (12) पुत्र फिरोज खान के रूप में हुई।

तीन जगह से बंधे हुए थे पैर

सोजत डीएसपी रतनाराम देवासी ने बताया- रामासनी सांदवान गांव निवासी फिरोज खान मटके बनाने का करते हैं। उनका बेटा आरिफ गांव के स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार को रोजाना की तरह स्कूल गया था। शााम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की। बच्चे के पिता फिरोज खान ने बताया- जब आरिफ गांव और स्कूल के आसपास नहीं मिला तो उसकी तालाश जंगल के में की गई। शाम करीब 7 बजे जंगल में तालाब के पास आरिफ का शव लहूलुहान हालत में मिला। बेटे की गर्दन को किसी धारदार हथियार रेता गया था। वहीं हत्यारे ने मासूम के पैर को तीन जगह से बांधा था। हाथ को कमर के पीछे ले जाकर बांधा हुआ था।

डीएसपी बोले- हर एंगल से हो रही पड़ताल

डीएसपी रतनाराम देवासी का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा वहां कैसे पहुंचा और वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page