• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आकोली में भोज चौहराया से रामबाटकी तक सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 14, 2026
in Local
0
आकोली में भोज चौहराया से रामबाटकी तक सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास

PALI SIROHI ONLINE

आकोली में भोज चौहराया से रामबाटकी तक सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास

जालौर(दलपतसिंह भायल) आकोली गांव में भोज चौहराया से रामबाटकी तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने विधि-विधान के साथ किया। इस दौरान विधायक ने नारियल फोड़कर एवं धरती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया तथा गेती-फावड़े से मिट्टी खोदकर सड़क निर्माण कार्य की नींव रखी।
पूरणसिंह काबावत ने बताया कि इस सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि भोज चौहराया से रामबाटकी तक सड़क बनने से सैकड़ों किसानों को राहत मिलेगी। साथ ही रामबाटकी स्थित रामदेवजी मंदिर में ट्यूबवेल खुदवाने की घोषणा भी की गई।


पूर्व बीडीओ डुगरसिंह काबावत ने बताया कि सड़क का डामरीकरण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इस मार्ग पर लोक देवता रामदेवजी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है, जहां दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु आते हैं। कच्चा मार्ग होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क बनने से किसानों की ढाणियों तक आवागमन भी सुगम होगा।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन राजेन्द्रसिंह काबावत ने किया।
इस अवसर पर सरपंच चोपाराम देवासी, खंगारसिंह काबावत, त्रिभुवनसिंह काबावत, प्रकाश कुमार टेलर, महेंद्रसिंह सियामा, जोगसिंह आडवाडा, छैलसिंह बिबलसर, जगदीश सुथार, पप्पुसिंह काबावत, कमलसिंह काबावत, परबतसिंह चौहान, मंगलसिंह चौहान, सरदारसिंह राठौड़, मानसिंह काबावत, जबरसिंह भायल, शैतानसिंह काबावत, ओमकारसिंह काबावत, भेरूसिंह चौहान, केरसिंह चौहान, ईश्वरलाल टेलर, रमेश कुमार टेलर, फुंसाराम लुहार, मांगीलाल देवासी, दिनेश कुमार मेघवाल, केवाराम हीरागर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post

आबुरोड-व्यापारी से नकदी-मोबाइल छीनने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, आबूरोड पुलिस की कार्रवाई

Next Post

वरकाणा में 16 मई को निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित होगा

Next Post
वरकाणा में 16 मई को निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित होगा

वरकाणा में 16 मई को निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित होगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page