• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मारवाड़-बड़ी ग्राम में कुत्ते ने छात्र को काटाः पानी पीने आया था मासूम; दो दिन में 6 लोगों और गाय पर किया हमला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले में दो दिन के भीतर कुत्ते के हमलों के कई मामले सामने आए हैं। बुधवार सुबह मारवाड़ जंक्शन उपखंड के बड़ी गांव में एक कुत्ते ने सरकारी स्कूल में स्टूडेंट, घर के बाहर खेल रही बच्ची और एक गाय पर हमला कर दिया। वहीं गुरुवार सुबह पाली शहर में 3 बच्चों और एक युवक को कुत्ते ने काट लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

मामला पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के बड़ी गांव का है। बुधवार करीब 10 बजे सरकारी स्कूल के ग्राउंड में 9 साल का चेतन पुत्र जगदीश बावरी पानी पी रहा था। इसी दौरान अचानक एक कुत्ते स्कूल के अंदर घुस आया और ग्राउंड में खेल रहे बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने चेतन के पैर में दो जगह और हाथ पर काट लिया।

घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल बच्चे को गुरुवार को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसे रेबीज का टीका लगाया गया।घर के बाहर खेल रही बच्ची को काटा

इसी गांव में 7 साल की सपना पुत्री सवाराम घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और कमर व जांघ पर काट लिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया।

गाय को भी बनाया शिकार

ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची पर हमला करने के बाद कुत्ते गांव की गलियों में आगे बढ़ा और एक गाय को भी काट लिया। लगातार हमलों के बाद ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कुत्ते पागल हो सकता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।आज भी तीन लोग घायल

गुरुवार सुबह पाली शहर के जनता कॉलोनी निवासी 31 साल के पिन्टू कुमार पुत्र चुन्नीलाल बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान गली में बैठे एक कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया। उन्हें इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

वहीं टैगोर नगर कच्ची बस्ती में रहने वाली 12 साल की निशा पुत्री मोहम्मद रशीद घरेलू सामान लेने जनरल स्टोर जा रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दोनों पैरों में काट लिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। बाद में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

इसके अलावा पाली शहर के निकट मंडिया गांव निवासी 15 साल के पर्बत पुत्र नारायणराम को भी गुरुवार सुबह कुत्ते ने पैर पर काट लिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

करीब साढ़े 12 बजे मंडिया रोड विकास नगर में रहने वाले 9 साल के लक्ष्मण पुत्र चेनाराम घर से बाहर किसी काम से गुरुवार को गया था। इस दौरान कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया। उसे भी इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया।

Previous Post

गैस टैंकर-बाइक की भिड़ंत, असावा निवासी पिता-पुत्र की मौतः पत्नी और बच्चों को लेकर लौट रहा था घर, मां और 7 माह का बच्चा गंभीर घायल

Next Post

बाली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर ज्ञापन दिया

Next Post

बाली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर ज्ञापन दिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page