• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कोसेलाव में श्री तनोट माता वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे मुख्य अतिथि

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 13, 2026
in Local
0
कोसेलाव में श्री तनोट माता वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे मुख्य अतिथि

PALI SIROHI ONLINE

कोसेलाव में श्री तनोट माता वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे मुख्य अतिथि

तखतगढ 13 मई (खीमाराम मेवाडा) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसेलाव में श्री स्वांगिया तनोटराय चामुंडा मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में मंगलवार को श्री तनोट माता का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत थे। उनके आगमन पर समिति पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता तनोट के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कार्यक्रम के दौरान आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली तथा पशुपालन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जिन पर मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अपने संबोधन में मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि “तनोट माता की कृपा से यह क्षेत्र हमेशा समृद्ध और सुरक्षित रहा है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सरकार भी आमजन की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हमारी प्राथमिकता है। पशुपालन, डेयरी और गोपालन क्षेत्र को मजबूत बनाकर किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो भी समस्याएं आज आपके द्वारा रखी गई हैं, उनका समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में मंदिर विकास समिति द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर साण्डेराव के पूर्व मण्डल अध्यक्ष महिपाल सिंह जोधा, पाली के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनसाराम परमार, पुखराज चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि हनुमान भाटी, पूर्व इकाई अध्यक्ष राम सिंह भोमिया, मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नरेश भाटी, सचिव जसराज भाटी, उपाध्यक्ष नेमीचंद भाटी, महासचिव मंसाराम भाटी, कोषाध्यक्ष घीसूलाल भाटी, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

सांडेराव पुलिस ने इनामी आरोपी लव कुश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई

Next Post

पाली-गैस टैंकरों से गैस चोरी करते 02 को पकड़ा, 02 गैस टैंकर, गैस चोरी के उपकरण, 25 बड़े व 03 छोटे गैस सिलेंडर बरामद

Next Post

पाली-गैस टैंकरों से गैस चोरी करते 02 को पकड़ा, 02 गैस टैंकर, गैस चोरी के उपकरण, 25 बड़े व 03 छोटे गैस सिलेंडर बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page