• May 13, 2026

मगन प्रजापत बने परगना कुंभकार प्रजापति समिति जिलाध्यक्षः समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-जिले में 16 परगना कुंभकार प्रजापति सेवा समिति की बैठक छात्रावास परिसर में आयोजित की गई। यह बैठक निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से मगन प्रजापत को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मगन प्रजापत और सचिव का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

समिति ने आगामी केपीएल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों और युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

You cannot copy content of this page