• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मंडोर एक्सप्रेस में 31 मई तक एक्स्ट्रा AC कोच बढ़ाएः पुरी-जोधपुर सुपरफास्ट की एक ट्रिप रद्द, जानें रेलवे का नया शेड्यूल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 12, 2026
in Local
0
मंडोर एक्सप्रेस में 31 मई तक एक्स्ट्रा AC कोच बढ़ाएः पुरी-जोधपुर सुपरफास्ट की एक ट्रिप रद्द, जानें रेलवे का नया शेड्यूल

PALI SIROHI ONLINE

मंडोर एक्सप्रेस में 31 मई तक एक्स्ट्रा AC कोच बढ़ाएः पुरी-जोधपुर सुपरफास्ट की एक ट्रिप रद्द, जानें रेलवे का नया शेड्यूल

जोधपुर-जोधपुर मंडल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और तकनीकी कार्यों को लेकर दो महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जहां एक ओर जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी कोचों की अवधि बढ़ा दी गई है, वहीं दूसरी ओर बिलासपुर मंडल में तकनीकी कार्य के चलते पुरी-जोधपुर-पुरी सुपरफास्ट को जून में एक-एक ट्रिप के लिए रद्द किया गया है।मंडोर सुपरफास्ट में 31 मई तक मिलेंगे अतिरिक्त एसी डिब्बे

गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22491/22492) में अस्थाई रूप से लगाए गए अतिरिक्त एसी डिब्बों की अवधि 15 दिन और बढ़ा दी है।जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्री सुविधा के लिए इस ट्रेन में पूर्व से लगाए गए 1 सेकंड एसी तथा 1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अब अतिरिक्त अवधि तक संचालित किए जाएंगे। नई व्यवस्था के अनुसार ये अतिरिक्त डिब्बे जोधपुर से 16 मई से 31 मई तक तथा दिल्ली से 17 मई से 1 जून तक लगाए जाएंगे। इससे पहले इन दोनों डिब्बों की व्यवस्था जोधपुर से 1 से 15 मई और दिल्ली से 2 से 16 मई तक के लिए ही की गई थी।

ऑटो सिग्नलिंग कार्य के कारण पुरी सुपरफास्ट जून में रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में तकनीकी कार्य के चलते पुरी-जोधपुर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20813/20814) जून माह में एक-एक ट्रिप के लिए पूर्णतः रद्द रहेगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि बिलासपुर-चांपा स्टेशनों के मध्य तीसरी एवं चौथी रेल लाइन से संबंधित ऑटो सिग्नलिंग कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते यह ट्रेन 10 जून को पुरी से तथा 13 जून को जोधपुर से अपने प्रारंभिक स्टेशन से एक-एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।

Previous Post

मोदरान-भीमपुरा मार्ग पर नशेड़ियों का उत्पातः राहगीरों से मारपीट, वाहनों पर पथराव; मजदूरों के साथ की मारपीट

Next Post

गुलाबगंज-माउंट आबू सड़क अधूरी, ₹225 करोड़ की स्वीकृति अटकी, रात्रि चौपाल में उठा मामला

Next Post
गुलाबगंज-माउंट आबू सड़क अधूरी, ₹225 करोड़ की स्वीकृति अटकी, रात्रि चौपाल में उठा मामला

गुलाबगंज-माउंट आबू सड़क अधूरी, ₹225 करोड़ की स्वीकृति अटकी, रात्रि चौपाल में उठा मामला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page