कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार बुजुर्ग की मौतः सोजत-बिलाड़ा हाईवे पर मंडला गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दोनों वाहन किए जब्त
PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत-बिलाड़ा स्टेट हाईवे पर मंगलवार को कार-बाइक की भिडंत में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंडला गांव के पास हुआ।
सहायक उपनिरीक्षक बींजाराम देवासी ने बताया -पाली तहसील के सांपा गांव निवासी कूपाराम देवासी (60) अपनी बाइक से सोजत से बिलाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मंडला गांव के पास टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में कूपाराम देवासी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सोजत पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की सहायता से मृतक के शव को सोजत जिला अस्पताल की मोर्युरी में रखवाया गया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को जब्त कर सोजत थाने में खड़ा करवाया है और मामले की जांच जारी है।
