• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-टैक्सी लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: 4 हजार रुपए का था इनामी, ढाई साल से पुलिस को थी तलाश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड पुलिस ने टैक्सी लूट की वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष उर्फ गोलू लंबे समय से फरार था। आरोपी पर एसपी ने 4 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

2 नवंबर 2023 की रात जोधपुर निवासी टैक्सी ड्राइवर सुरेश कुमावत ने पुलिस को बताया था कि वह जोधपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी कार के साथ खड़ा था। रात करीब 1 बजे तीन लोग उसकी टैक्सी किराए पर लेकर आबूरोड के लिए रवाना हुए।

आबूरोड पहुंचने पर अम्बाजी रोड पर एक सुनसान जगह पर तीनों आरोपियों ने सुरेश कुमावत को धमकाया और पैसे मांगे। पैसे न होने पर उन्होंने चालक को कार से नीचे उतार दिया और उसकी टैक्सी लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

घटना के दो दिन में ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी आशीष उर्फ गोलू राजस्थान छोड़कर दक्षिण भारत के अलग-अलग शहरों में काम करने लगा था। आशीष को उसके घर भीलवाड़ा जाते समय पिंडवाड़ा के पास से पकड लिया।

Previous Post

गोचर भूमि पर अवैध खनन, रास्ते बनेः अतिक्रमण हटाने की मांग, प्रशासक सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Next Post

सिरीयारी पुलिस ने 03 वर्षों से फरार वांछित अपराधी नरेन्द्र उर्फ छोटु को किया गिरफतार

Next Post

सिरीयारी पुलिस ने 03 वर्षों से फरार वांछित अपराधी नरेन्द्र उर्फ छोटु को किया गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page