• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं से आमजन परेशान, ईस्ट-वेस्ट आवागमन बना बड़ी समस्या

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 11, 2026
in Local
0
रानी रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं से आमजन परेशान, ईस्ट-वेस्ट आवागमन बना बड़ी समस्या

PALI SIROHI ONLINE

रानी रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं से आमजन परेशान, ईस्ट-वेस्ट आवागमन बना बड़ी समस्या
नगराज वैष्णव

रानी। रानी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा पूर्व में पीडब्ल्यूआई कार्यालय (भीमजी की चक्की) से प्लेटफॉर्म संख्या 2 होते हुए पीएस-1 तक आमजन के आने-जाने का रास्ता उपलब्ध था, जिससे लोग आसानी से ईस्ट से वेस्ट दिशा में आवागमन कर लेते थे। लेकिन वर्तमान में स्थिति अव्यवस्थित हो गई है और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंग्रेजों के समय में ईस्ट-वेस्ट फुटब्रिज का निर्माण कराया गया था। बाद में पूर्व रेल मंत्री Lalu Prasad Yadav के कार्यकाल में इस पुल को ऊंचा कर दोनों दिशाओं से जोड़ा गया था, जिससे आमजन को बड़ी सुविधा मिली थी।


लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले तेरह वर्षों से सांसद P. P. Chaudhary द्वारा रानी स्टेशन को “अमृत स्टेशन” के रूप में विकसित करने की बातें कही जा रही हैं, लेकिन धरातल पर सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्टेशन पर शौचालय बंद पड़े हैं, दोनों पीएस क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था खराब है तथा प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रात में यात्रियों को परेशानी होती है।
इसके अलावा मुख्य बाजार क्षेत्र में टिकट खिड़की नहीं होने से यात्रियों को असुविधा उठानी पड़ रही है। सेकंड एंट्री गेट पर निर्माण सामग्री पड़ी होने से आम यात्रियों का रास्ता बाधित हो रहा है। वहीं पीएस-1 क्षेत्र में गंदा पानी जमा रहने से बदबू फैल रही है।
स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि रानी में ईस्ट-वेस्ट आवागमन के लिए स्थायी एवं सुगम व्यवस्था की जाए तथा स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। रेलवे जन हित मे कार्य नही करती ! सांसद महोदय तथा डि आर एम अजमेर पैदल आर पार ब्रीज नही बने जब तक पीएस वन से प्लेट फ़ार्म २ से प्लेट फार्म 1 पर जाने तथा बाहर जाने का रास्ता सुसारू रखे ! दोनो तरफ जनसंख्या विराज मान है ! रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव साहब ध्यान दो ! सांसद विधायक स्थानीय जन प्रतिनिधि ध्यान करे ! बुर्जग सीनीयर सिटीजन विकलांग विल चैयर, सामान ट्राली प्लेट फार्म 1 से २ पर कैसे जाए बताईये रेल वे ! रेल वे अधिकारी बता रहे अन ओथराइज है रास्ता !

Previous Post

लुणावा में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगा विशेष शिविर, 88 मरीजों की हुई एक्सरे जांच

Next Post

जिला कलक्टर ने कामों की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिए निर्देश, विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं,पंच गौरव, जनगणना की भी समीक्षा की

Next Post

जिला कलक्टर ने कामों की समीक्षा कर प्रगति लाने के दिए निर्देश, विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं,पंच गौरव, जनगणना की भी समीक्षा की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page