• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में एक रिसॉर्ट से तीन युवक गिरफ्तारःआईपीएल में सट्टेबाजी करते पकड़ा, 50 लाख के लेनदेन का हिसाब मिला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सदर पुलिस ने शहर के एक रिसॉर्ट में दबिश देकर यह कार्रवाई की। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और लगभग 50 लाख रुपये के लेन-देन का हिसाब-किताब बरामद हुआ है।मौके से मिला हिसाब किताब

सदर थाना अधिकारी प्रदीप डागा ने बताया कि देर रात भगवती रिसॉर्ट के एक कमरे से मनोज, अनिल और राजेश्वर को सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से सट्टा कारोबार से जुड़े दस्तावेज और कोडवर्ड में लिखे हिसाब-किताब की पर्चियां भी जब्त की हैं।

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस को आईपीएल मैच के दौरान रिसॉर्ट में सट्टा संचालन की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा और आबूरोड निवासी मनोज सिंधी सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए दस्तावेजों से बड़े पैमाने पर सट्टा कारोबार संचालित होने की आशंका जताई जा रही है।

लेन-देन की जांच में जुटी पुलिस

यह कार्रवाई सिरोही एसपी पुष्पेंद्र सिंह के निर्देश पर डीएसटी प्रभारी कमल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस पूरे नेटवर्क और लेन-देन की गहन जांच में जुटी हुई है।

Previous Post

पाली- जुआघर पर पुलिस ने दबिश देकर 18 जुआरियों को पकड़ा, 94,500 रुपए जब्त

Next Post

सड़क हादसे में मौसेरे भाइयों समेत तीन की मौत:पुट्टी का काम कर निंबाहेड़ा जा रहे थे, लक्ष्मीपुरा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Next Post

सड़क हादसे में मौसेरे भाइयों समेत तीन की मौत:पुट्टी का काम कर निंबाहेड़ा जा रहे थे, लक्ष्मीपुरा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page