• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

देवासी समाज के होली स्नेह मिलन में नई कार्यकारिणी भी गठित की, भलाराम अध्यक्ष बने

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 16, 2026
in Local
0
देवासी समाज के होली स्नेह मिलन में नई कार्यकारिणी भी गठित की, भलाराम अध्यक्ष बने

PALI SIROHI ONLINE

साँचोर-देवासी समाज का होली स्नेह मिलन समारोह सांचौर स्थित देवासी समाज न धर्मशाला में आयोजित किया। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे, एकता व सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और समाजबंधुओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान देवासी समाज सांचौर की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इस अवसर पर समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। समाज के विकास, युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा समाज में आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन मेंदेवासी समाज सांचौर के अध्यक्ष पद पर भलाराम मकवाणा जाजुसन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

वहीं रुडाराम परमार फालना और पूंजाराम करमटा नागोलडी को देवासी समाज सांचौर का संरक्षक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष भलाराम मकवाणा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में शिक्षा का प्रसार और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकतारहेगी। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को मिलकर समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाना चाहिए, जिससे समाज नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके। इस दौरान अमराराम देवासी, गेनाराम देवासी, हाजाराम देवासी जाजुसन, दरगाराम देवासी नेनोल, दानाराम देवासी हाड़ेतर, जवानाराम देवासी हाड़ेतर, सुरेश देवासी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Previous Post

शिवगंज में हुई लूट के खुलासे की मांग, व्यापारियों का थाने के बाहर प्रदर्शन

Next Post

सुमेरपुर-बाली में गेहूं खरीद केंद्र शुरू, एमएसपी पर खरीद के लिए गांव-गांव पहुंच रही टीम

Next Post

सुमेरपुर-बाली में गेहूं खरीद केंद्र शुरू, एमएसपी पर खरीद के लिए गांव-गांव पहुंच रही टीम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page