• May 11, 2026

मेघवाल समाज 8 खेड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन की रस्म पूरी की

PALI SIROHI ONLINE

जाडन-मेघवाल समाज धाकड़ी आठ खेड़ा द्वारा 26 अप्रैल को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी 21 वर-वधू जोड़ों को रविवार को आयोजित विनायक थाली अवसर पर ओढ़नी के रूप में कपड़े करवाए गए। साथ ही प्रत्येक जोड़े को 1323 नगद राशि दी गई।

– उपस्थित पंचों के अनुसार – विनायक थाली अवसर पर – वर-वधू को शादी के बाद दुबारा – पगफेरे के लिए बुलाया जाता है। इस अवसर पर वर-वधू को नए कपड़े भेंट कर सीख दी गई। धाकड़ी में मेघवाल समाज आठखेड़ा द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में घरेलू विवाह की तरह पूरी रस्में की गईं। इस अवसर पर समस्त भामाशाहों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही मेहमानों को भी साफा पहनाकर मोमेंटो देकर सम्मान किया। आसपास के गांव से आए पंचों ने इस सामूहिक विवाह सम्मेलन की सराहना की।

पंच पटेलों द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष कालूराम रणवा, संयोजक संग्रामराम पवार, कोषाध्यक्ष कांतिलाल रागी का बहुमान किया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग करने वाले समस्त लोगों, युवा वर्ग तथा महिलाओं का भी सम्मान किया।

You cannot copy content of this page