• May 10, 2026

पाली- 10 वर्ष से फरार अपराधी विकास गिरफ्तार, एमडी सप्लायर में वांछित मनोहर व गणेश भी गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० के निर्देशन मे  जयसिह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के मार्गदर्शन में व  अमरसिह रत्नू आरपीएस वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के सुपरविजन मे संगीन व गंभीर अपराधीयो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत मन थानाधिकारी कपूराराम नि.पु. पुलिस थाना सदर के नेतृत्व मे थाना हाजा के टॉप-10 में चयनित व पुलिस थाना जेतपुर के प्रकरण में एमडी सप्लायर अपराधियों की धरपकड हेतु निम्नाकिंत विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीमः-
1.  किशनाराम उनि पुलिस थाना सदर पाली
2. सुरेश कानि 565 पुलिस थाना सदर
3.  रमेश कानि 1627 पुलिस थाना सदर
4.  महिपाल कानि 1606 पुलिस थाना सदर
5.  हेमेन्द्रसिह कानि 1033 पुलिस थाना सदर

अपराधियो की धरपकड हेतु किये गये प्रयासः-
गठित टीम द्वारा मुखबीर तंत्र व तकनीकी सहयोग से थाना हाजा के टॉप-10 में चयनित व 10 साल से वांछित अभियुक्त विकास पुत्र किसनाराम निवासी ओलवी पुलिस थाना बिलाडा जिला जोधपुर ग्रामीण की दस्तयाबी गठित टीम द्वारा मुलजिम की आसुचना संकलन कर व तकनिकी सहायता के आधार पर वांछित मुलजिम को जोधपुर से डिटेन कर गिरफतार किया गया। व प्रकरण संख्या 71/07. 05.2026 धारा 8/22 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 पुलिस थाना जेतपुर जिला पाली के प्रकरण मे एमडी सप्लायर मनोहर पुत्र  हेमाराम उम्र 19 साल पेशा मजदुरी निवासी खुटाणी पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली, गणेश पुत्र सुराराम निवासी खुटाणी पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली को दस्तयाब करने हेतु तकनीकी संसाधन व मुखबीर तंत्र द्वारा प्रदत सटिक जानकारी अनुसार मुलजिमान मनोहर व गणेश को कमशः खुटाणी व भाद्राजुन से डिटेन किया गया जाकर बाद पुछताछ प्रकरण में गिरफतार किया जाकर जेसी करवाया गया।

गिरफ्तार मुलजिमान का नाम पता :-
नाम पता मुलजिम
1.विकास पुत्र किसनाराम निवासी ओलवी पुलिस थाना बिलाडा जिला जोधपुर ग्रामीण
2.गणेश पुत्र सुराराम निवासी खुटाणी पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली
3.मनोहर पुत्र  हेमाराम उम्र 19 साल पेशा मजदुरी निवासी खुटाणी पुलिस थाना जैतपुर जिला पाली

You cannot copy content of this page