• March 16, 2026

भटाना-पत्नी मायके से नहीं आई पेड़ पर चढ़ फंदा लगाने पर अड़ा, रात तक मनाते रहे परिजन

PALI SIROHI ONLINE

भटाना-पत्नी के पीहर से नहीं आने से दुखी होकर कंबोइया खेड़ा में एक युक्क पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की धमकी देने लगा। डामराराम (38) नाम का युक्क रविवार सुबह करीब 11 बजे से पेड़ पर चढ़ा हुआ है। आधी रात 12 बजे तक परिवार और पुलिस पेड़ के नीचे से उसे मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पत्नी कलू देवी शनिवार को उसके साथ पीहर गई थी। वह रविवार सुबह वह वापस आ गया जबकि पत्नी नहीं आई। इसी बात से नाराज होकर युवक पेड़ पर चढ़ गया। देर राततक उसका भाई अवसीराम, मफाराम और पत्नी कलू देवी उसे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई है। युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए पुलिस भी सतर्कताबरत रही है। समझाने के लिए भांजा पेड़ के पास जाने लगा तो डामराराम ने चेतावनी दी कि कोई पास आया तो वह फंदा कस लेगा। बार-बार गले में फंदा डाल रहा है।

About The Author

You cannot copy content of this page