सिरोही-एवड़ी गांव में प्रेग्नेंट महिला को सांप ने डंसा, घर के बाहर की घटना, परिजन सांप लेकर पहुंचे अस्पताल
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही जिले के एवड़ी गांव में रविवार सुबह एक 9 महीने की गर्भवती महिला को रसल वाइपर सांप ने डंस लिया।
घटना के बाद महिला अचेत हो गई, जिसकी हालत फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। परिजन सांप को मारकर एक डिब्बे में बंद कर महिला के साथ इलाज के लिए सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, एवड़ी गांव में कृषि कार्य करने वाले छाताराम ने बताया कि उनकी पत्नी कांता देवी घर के बाहर कचरे का ढेर हटा रही थीं। इसी दौरान कचरे में छिपे एक रसल वाइपर सांप ने उनके दाहिने पैर के अंगूठे के पास की उंगली में डंस लिया।
गर्भवती महिला का 9वां महीना चल रहा
सांप के डंसते ही परिजनों ने तुरंत पत्थर से उसे कुचल दिया और मार डाला। इसके बाद मरे हुए सांप को एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर वे तुरंत कांता देवी को लेकर सिरोही ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने सांप को देखकर महिला का तत्काल इलाज शुरू कर दिया। निर्धारित समय के बाद लगातार उनके रक्त की जांच की जा रही है। छाता राम ने बताया कि उनकी पत्नी का 9वां महीना चल रहा है और वे मां-बेटे दोनों को सुरक्षित देखना चाहते हैं।
