• May 10, 2026

नाडोल के मोहनसिंह राजपुरोहित बने विप्र फाउंडेशन बाली के जिलाध्यक्ष, बाली देसुरी सुमेरपूर रानी तहसील भी की सामिल

PALI SIROHI ONLINE

नाडोल निवासी मोहन सिंह राजपुरोहित पुत्र रावत सिंह राजपुरोहित को विप्र फाउंडेशन का बाली जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बाली एडवोकेट ओम प्रकाश दवे ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीलाल दवे के आदेशानुसार प्रदेश कार्य समिति में जिला अध्यक्ष बाली के इस महत्पूर्ण एवं गरिमामय पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह नियुक्ति नवीन चंद्र जोशी राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रभारी विप्र फाउंडेशन जॉन। सी तथा सतीश शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन राजस्थान के विधिवत अनुमोदन उपरांत प्रभावी की जा रही है।

उन्होंने पूर्ण विश्वास जताया है की आप अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं संगठन भावना के साथ करते हुए विप्र फाउंडेशन की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचायेंगे और संस्था के उदयेश्यों को समाज के पटल पर उल्लेखनीय एवं स्थायी रूप से साकार करेंगे।

नव गठित जिला बाली के भौगोलिक क्षेत्रफल में बाली, देसूरी, रानी एवं सुमेरपुर तहसील क्षेत्र को शामिल किया गया है।

You cannot copy content of this page