• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाड़ी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौतः लोगों ने चप्पल और कपड़े देखे तो पुलिस को बुलाया, एक घंटे बाद मिली बॉडी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0
नाड़ी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौतः लोगों ने चप्पल और कपड़े देखे तो पुलिस को बुलाया, एक घंटे बाद मिली बॉडी

PALI SIROHI ONLINE

भीलवाड़ा-भीलवाड़ा में खान क्षेत्र में नाड़ी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने नाड़ी के बाहर बच्चों की चप्पल और कपड़े देखे तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। घटना शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में कुंवाडा खान एरिया में आज दोपहर करीब ढाई बजे हुई।

एक घंटे बाद मिले शव

पुलिस ने बताया-कुंवाडा खान क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले दो दोस्त अब्बास (12) पिता जाकिर हुसैन और अल्तमस (14) पिता जब्बार मोहम्मद दोपहर करीब 2 बजे कुंवाडा खान की नाड़ी में नहाने के लिए गए थे।

इस दौरान दोनों बच्चे नाड़ी के गहरे पानी में डूब गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने नाड़ी के बाहर दोनों बच्चों के चप्पल और कपड़े पड़े देखे तो दोनों बच्चों को आवाज लगाई। रेस्पॉन्स नहीं आने पर आसपास उनकी तलाश की, लेकिन जब दोनों नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई।

सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों की बॉडी पानी से बाहर निकाली जा सकी, जिसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से किया इनकार

दोनों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्युरी में रखवाया गया। हालांकि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद कागजी कार्रवाई कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।

पुलिस बोली- परिजनों को सौंप दिए गए शव

सुभाष नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र पाल ने बताया कि दोनों बच्चे को कुंवाड़ा खान की नाड़ी में नहाने गए थे। इस दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई दोनों के शव महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आए, लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करने के लिए मना कर दिया। कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए है, नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

शिवगंज में गौहत्या पर आक्रोशः संयम लोढ़ा के नेतृत्व में कांग्रेस का पैदल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

Next Post

जालोर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2- युवक घायलः नगर परिषद ऑफिस के बाहर हुआ हादसा, दोनों गाड़ियां जब्त

Next Post
जालोर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2- युवक घायलः नगर परिषद ऑफिस के बाहर हुआ हादसा, दोनों गाड़ियां जब्त

जालोर में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार 2- युवक घायलः नगर परिषद ऑफिस के बाहर हुआ हादसा, दोनों गाड़ियां जब्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page