• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, 20 को निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए भेजा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0
तखतगढ-प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, 20 को निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए भेजा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, 20 को निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए भेजा

तखतगढ, 9 मई (खीमाराम मेवाडा) राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
तखतगढ़ में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 50 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य जरूरी जांचें की गईं।मां वाउचर योजना के अंतर्गत 20 गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए रेफर किया गया, ताकि गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी हो सके।

गाइनोलॉजिस्ट डॉ. नीतू मालवीय ने जांच के दौरान खून की कमी से पीड़ित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया।सीएचसी प्रभारी डॉ. सुरेश चौधरी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम राजपुरोहित ने महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पोषण एवं जटिल प्रसव से बचाव को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। चिकित्सा विभाग की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Previous Post

देसूरी-जलती हुई कार से दो कट्टो में डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर गिफ्तार

Next Post

खरोकडा में मनाई महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

Next Post
खरोकडा में मनाई महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

खरोकडा में मनाई महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page