• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली हाउसिंग बौर्ड में सुने मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, उदयपुर से एक नकबजन को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0
पाली हाउसिंग बौर्ड में सुने मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, उदयपुर से एक नकबजन को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० के निर्देशन में जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली,  मदनसिंह चौहान आरपीएस वृताधिकारी वृत्त पाली शहर के मार्गदर्शन में दिनांक 15. 04.2026 को प्रार्थी प्रसन्न राठौड पुत्र हजारीमल जाति सरगरा उम्र 25 साल निवासी 4 बी 8 न्यू हाउसिंग बोर्ड पाली के बंद मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले जाने पर प्रकरण सं. 97 दिनांक 16.04.26 धारा 331 (3), 305ए बीएनएस में दर्ज कर पाली शहर में बढती चोरी की वारदातो को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात चोरो की धरपक्कड एंव माल मशरुका बरामदगी हेत थानाधिकारी निरमा विश्नोई नि.पु. पुलिस थाना औ.क्षेत्र पाली के नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया।

गठीत टीम
1. निरमा विश्नोई निपु थानाधिकारी पुलिस थाना औ.क्षेत्र पाली
2. गोपाराम स.उ.नि. पुलिस थाना औ.क्षेत्र पाली।
3.  दिनेश कुमार कानि 1364 पुलिस थाना औ.क्षेत्र पाली। (विशेष भुमिका)
4.  राजकुमार कानि 1485 पुलिस थाना औ. क्षेत्र पाली।

घटना का विवरण –
प्रार्थी प्रसन्न राठौड पुत्र हजारीमल जाति सरगरा उम्र 25 साल निवासी 4 बी 8 न्यू हाउसिंग बोर्ड पाली पुलिस थाना औधोगिक क्षेत्र जिला पाली ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश की कि कि दिनांक 11.04.2026 को मेरे पिता जी का स्वर्गवास हो गया था जिसके कारण मेरा पुरा परिवार अपने पैतृक गांव ढाबर गये हुए थे आज दिनांक 16.04.2026 को सुबह पाडौसी द्वारा मुझे फोन पर बताया गया है कि आपके घर का ताला टूटा हुआ हैं यह जानकारी के पश्चात में पाली आया तो देखा मेने घर का सारा समान बीखरा पडा था। उसके बाद मेने घर मे देखा तो निम्न वस्तुए नही पाई गई जिसका विवरण निचे दिया है. 1. गले का सोने का हार (लगभग 18 ग्राम), 2. सर की रकडी सोने की (लगभग 10 ग्राम), 3. सोने की नाक की नथ (लगभग 9 ग्राम). 4. एक सोने की अंगूठी (लगभग 3 ग्राम), 5. सोने के कानो के टोपस (लगभग 6 ग्राम), 6. चांदी के पाईजेब (लगभग 130 ग्राम), अत जब मेने आस पास से पुछताछ की तो मुझे कोई जानकारी नहीं मिली। अत्त आपसे निवेदन है कि मेरी रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने कृपा करे। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 97 दिनांक 16.04.2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस में दर्ज कर अनुसन्धान शुरू किया जाकर पुलिस थाना औ.क्षेत्र पाली की टीम के द्वारा कड़ी मेहनत व लग्न से कार्य कर आसुचना सकंलन, तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज एंव मुखबिरान से सम्पर्क कर लगातार तलास पतारसी के प्रयास कर संदिग्ध अवतारसिंह पुत्र दरबारसिंह उम्र 28 साल निवासी गुरु नानक नगर कच्ची बस्ती बेडवास उदयपुर को गिरफतार शत प्रतिशत माल मशरुका बरामद किया जाकर प्रकरण को सरसब्ज किया।

गिरफतारशुदा मुलजिम का विवरण-
01. अवतारसिंह पुत्र दरबारसिंह उम्र 28 साल निवासी गुरु नानक नगर कच्ची बस्ती बेडवास पुलिस थाना प्रताप नगर उदयपुर।

तरीका वारदात मुलजिमान द्वारा पुलिस से बचने के लिये उदयपुर से बस में बैठकर अलग अलग अलग स्थानो पर जाकर हुलिया बदलकर मोटरसाईकल चोरी कर चोरी की मोटरसाईकल से सुने मकानो का ताला तोडकर सोने व चोदी के जेवरात और रूप्ये चोरी कर शहर से दुर मोटरसाईकल छोडकर वापस अपना हुलिया बदलकर भाग जाना ।

Previous Post

रानी में 15 मई को लाल मंदिर मे “संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर” हिंदी फिल्म का शुभारंभ

Next Post

सुमेरपुर में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी सुमेरपूर का प्रकाश गिरफतार

Next Post

सुमेरपुर में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी सुमेरपूर का प्रकाश गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page